Welcome to Bhagatpura, Dist. Sikar (Rajasthan)
Showing posts with label कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label कार्यक्रम. Show all posts

Apr 28, 2013

अभिमन्यु राजवी भगतपुरा में

पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह जी शेखावत के दोहिते व राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राजवी आज स्व. भैरों सिंह जी शेखावत के परम मित्र और राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य साहित्यकार व इतिहासकार सौभाग्य सिंह जी शेखावत से मिलने भगतपुरा पधारे| श्री राजवी के साथ भाजपा नेता रिछपाल सिंह जी कविया व सामाजिक कार्यकर्त्ता उम्मेदसिंह करीरी भी भगतपुरा पधारे|

इस अवसर पर श्री सौभाग्य सिंह जी ने अपने परम मित्र स्व.भैरोंसिंह जी को याद करते हुए उनके साथ बीते कई संस्मरण सुनाये जिन्हें उपस्थित सभी ने बड़े मनोयोग से सुना व श्री सौभाग्य सिंह जी के साथ साहित्य व इतिहास पर विस्तार से चर्चा की| श्री राजवी ने सौभाग्य सिंह जी द्वारा की गयी साहित्य साधना व इतिहास पर शोध को एक जगह व्यवस्थित कर शोधार्थियों के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की जरुरत बताई ताकि श्री सौभाग्य सिंह जी का शोध आने वाली पीढ़ी के शोधार्थियों के काम आ सके साथ ही इस सम्बन्ध में अपनी और से भी पूरा सहयोग देने की बात कही|

भाजपा नेता रिछपाल सिंह जी ने भी स्व.भैरों सिंह के साथ अपने संस्मरण व सौभाग्य सिंह जी के साथ अपने मधुर संबंधो को याद करते हुए कई बातें बताई| श्री सौभाग्य सिंह जी द्वारा स्व. भैरों सिंह जी के पहले चुनाव प्रचार के कई किस्से सुनाये जिन्हें श्री राजवी अपने मोबाइल में रिकार्ड करने का लोभ नहीं छोड़ पाये और सौभाग्य सिंह जी द्वारा कहा गया हर एक शब्द अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखाई दिए|

साहित्य व राजस्थान के इतिहास पर चर्चा के दौरान अभिमन्यु सिंह राजवी का साहित्य व इतिहास पर गहरा ज्ञान व रूचि के बारे में जानकार उपस्थित सभी लोग अभिभूत थे| कार्यक्रम के आखिर में श्री राजवी भगतपुरा स्थित उस ऐतिहासिक जगह भी गये जहाँ से उनके नानोसा स्व.भैरों सिंह जी ने अपने पहले चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर राजनैतिक यात्रा की शुरू की थी|


रतनसिंह,भगतपुरा,अभिमन्युसिंह राजवी, सौभाग्यसिंह जी,रिछपालसिंह कविया,उम्मेदसिंह करीरी व महावीरसिंह भगतपुरा


Jan 15, 2013

धूमधड़ाके से मनाया मकर सक्रांति पर्व

कल मकर सक्रांति का पर्व पुरे गांव में धूमधाम से मनाया गया| भगतपुरा से राजुल शेखावत ने बताया कि- कल गांव के सभी वर्गों के गांव वासियों के घरों में मकर सक्रांति का पर्व मनाने को सुबह ही तिल के लड्डू व मिठाइयाँ बनायीं गई| गांव की महिलाएं जहाँ पकवान बनाने में व्यस्त रही, वहीं गांव के युवाओं ने इस अवसर पर पतंगे उड़ाकर कर व संगीत की धुनों पर नाच यह पर्व मनाया| गांव के सभी युवा ठाकुर फ़तेह सिंह जी की हवेली की छत पर सुबह छ: बजे ही एकत्र हो गए थे जहाँ उनके नाच गाने के लिए संगीत हेतु डीजे आदि की व्यवस्था अर्जुन सिंह, जोरावर सिंह, सुरेन्द्र सिंह व लोकेन्द्र सिंह सेवा आदि ने मिलकर कर रखी थी| जहाँ शाम छ: बजे तक गांव के युवा राजस्थानी संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ नाचते हुए मकर सक्रांति का पर्व मनाते रहे साथ ही कुछ युवा पतंगबाजी में व्यस्त रहे|ज्ञात हो मकर सक्रांति के पर्व पर शेखावाटी आँचल में पतंगे उड़ाने का विशेष चलन रहा है| पतंग बाजी में भवानी सिंह शेखावत जहाँ दूसरों द्वारा उड़ाई पतंगे काटने में अव्वल रहा वहीं कटी पतंगे लूटने में भी अव्वल रहा| आखिर शाम छ: बजे बाद अँधेरा होने पर दो लेम्प लगी पतंगे उड़ाकर युवाओं ने इस कार्यक्रम को समाप्त किया|