Welcome to Bhagatpura, Dist. Sikar (Rajasthan)

Jan 26, 2013

गिरवर सिंह शेखावत को गांववासियों की और से बधाइयाँ

नागदा : भगतपुरा गांव के सपूत गिरवर सिंह शेखावत आज ग्रेसिम इंडस्ट्रीज द्वारा वर्ष के श्रेष्ठ कामगार का अवार्ड देते हुए कारखाना प्रबंधकों द्वारा सम्मानित किया गया | गिरवर सिंह शेखावत को मेहनत व निष्ठापूर्वक कर्तव्य निभाने के लिए सम्मानित होने पर गांव के सभी लोगों की और से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ|

Jan 15, 2013

धूमधड़ाके से मनाया मकर सक्रांति पर्व

कल मकर सक्रांति का पर्व पुरे गांव में धूमधाम से मनाया गया| भगतपुरा से राजुल शेखावत ने बताया कि- कल गांव के सभी वर्गों के गांव वासियों के घरों में मकर सक्रांति का पर्व मनाने को सुबह ही तिल के लड्डू व मिठाइयाँ बनायीं गई| गांव की महिलाएं जहाँ पकवान बनाने में व्यस्त रही, वहीं गांव के युवाओं ने इस अवसर पर पतंगे उड़ाकर कर व संगीत की धुनों पर नाच यह पर्व मनाया| गांव के सभी युवा ठाकुर फ़तेह सिंह जी की हवेली की छत पर सुबह छ: बजे ही एकत्र हो गए थे जहाँ उनके नाच गाने के लिए संगीत हेतु डीजे आदि की व्यवस्था अर्जुन सिंह, जोरावर सिंह, सुरेन्द्र सिंह व लोकेन्द्र सिंह सेवा आदि ने मिलकर कर रखी थी| जहाँ शाम छ: बजे तक गांव के युवा राजस्थानी संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ नाचते हुए मकर सक्रांति का पर्व मनाते रहे साथ ही कुछ युवा पतंगबाजी में व्यस्त रहे|ज्ञात हो मकर सक्रांति के पर्व पर शेखावाटी आँचल में पतंगे उड़ाने का विशेष चलन रहा है| पतंग बाजी में भवानी सिंह शेखावत जहाँ दूसरों द्वारा उड़ाई पतंगे काटने में अव्वल रहा वहीं कटी पतंगे लूटने में भी अव्वल रहा| आखिर शाम छ: बजे बाद अँधेरा होने पर दो लेम्प लगी पतंगे उड़ाकर युवाओं ने इस कार्यक्रम को समाप्त किया|