Welcome to Bhagatpura, Dist. Sikar (Rajasthan)

Apr 25, 2016

गांव में हो रहा है वंशावली अपडेट का कार्य

पिछले कई दिनों से गांव में वंशावली अपडेट करने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। इस कार्य हेतु गांव के रावजी इंदरसिंह गांव में कई दिनों से घर घर जाकर हर परिवार में जन्में शिशुओं व गांव में शादी के बाद आई बहुओं का नाम मय उनके परिवार, गोत्र, कुल आदि के विवरण सहित जोड़कर वंशावली अपडेट के कार्य में जुड़े है।

उनके इस कार्य से खुश होकर ग्रामीण रावजी की जहाँ बढ़िया आवभगत कर रहे है वहीँ उन्हें अच्छी खासी दक्षिणा भी दे रहे है। जयपुर जिले के आसलपुर गांव के स्व. अमर सिंह गिरधर के पुत्र इंद्र सिंह गांव की वंशवाली को सहेजते है। इनके पूर्वज पीढ़ियों से वंशावली सहेजने के कामों से जुटे है। राव जी इंद्र सिंह से 9602237366 पर संपर्क कर अपनी वंशावली व इतिहास की जानकारी ली जा सकती है।

3 comments:

  1. अब आप स्वयं लिखें अपनी वंशावली...
    visit..
    www.raojionline.com

    ReplyDelete
  2. अब आप स्वयं लिखें अपनी वंशावली...
    visit..
    www.raojionline.com

    ReplyDelete
  3. mehndwas ke ek raoji he jo madhy prdesh m kachwaho ki vnshawali rakhte h unk number h kya aapk pas

    ReplyDelete